कर्फ्यू उल्लंघन करने वालो पर ड्रोन से रख रहे नज़र
( words)
कोरोना ने जब कांगड़ा में दस्तक दी तो कांगड़ा देश का पहला जिला बना जिसने कोरोना की गम्भीरता को पहचाना और समूचे जिले में कर्फ्यू लगा दिया। इसके परिणाम भी सकारात्मक निकले लेकिन प्रशासन अभी भी किसी प्रकार की ढील नही कर रहा। कांगड़ा पुलिस गांव गांव तक दस्तक दे रही है और कर्फ्यू का उलंघन करने व अफवाहें फैलाने वालों पर कानून के तहत शिकंजा कस रही है। कांगड़ा पुलिस ने धर्मशाला देहरा पालमपुर में ड्रोन के द्वारा तीसरी नजर का पहरा भी बिठा रखा है। प्रशासन की सख्ती के परिणामस्वरूप कांगड़ा में लोगों में शोशल डिस्टेन्स की आदत बन रही है।