भाजपा नेता अमर ठाकुर को सौंपी किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री की कमान

एपीएमसी चेयरमैन एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर को प्रदेश में किसान मोर्चा महामंत्री की कमान सौंपी गई है।
अमर ठाकुर ने वर्ष 2005 में राजनीति में कदम रखते हुए पंचायती राज संस्थानों के चुनाव में कदम रखा और ग्राम पंचायत कुंगश से प्रधान पद के प्रबल दावेदार के रूप में चुनाव के लिए खड़े हुए। इस चुनाव में भारी मतों से इनकी जीत हुई। वर्ष 2005 से 2010 तक बतौर पंचायत प्रधान अपनी पंचायत के लोगों के अथाह विकासात्मक कार्य किए। अपने कार्यकाल में जहां ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य किया वहीं गरीब परिवारों को पंचायत की ओर से हर सम्भव सहायता प्रदान कर एक नई पहचान की ओर बढ़ते गए। इस दौरान अमर ठाकुर ने कई सार्वजनिक कार्य करके लोगों के दिलों में एक अच्छे और सच्चे नेता की पहचान भी कायम की।
भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय होने की वजह से वर्ष 2010 को अमर ठाकुर भारतीय जनता पार्टी मण्डल आनी के अध्यक्ष चुने गए। वर्ष 2010-2014 के कार्यकाल में बतौर भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्टी को एक नई मजबूती प्रदान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में फ़िरोया । अपनी प्रभावपूर्ण एवं कुशल शैली और नम्र व्यवहार के चलते पार्टी की शान में कई तगमें जड़े। राज्य और केंद्र के भाजपा नेताओं के साथ काम करते करते अमर ठाकुर ने पार्टी में अपना वर्चस्व कायम रखा और पार्टी को बुंलदियों तक पहुंचाने में डटे रहे। यही कारण था कि अमर ठाकुर वर्ष 2014 को एक बार पुनः आनी भाजपा मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस दौरान भी अपनी अपनी कार्यशैली को बरकरार रखते हुए भाजपा के लिए कई आयाम स्थापित किये । वर्ष 2014 से 2018 तक इस पद पर रहते हुए इस समय अन्तराल के मध्य में विधानसभा चुनावों में विधानसभा आनी से विधायक किशोरी लाल सागर की जीत ने इनकी मेहनत को चार चांद लगा दिए। ये इनकी मेहनत और लगन का ही नतीज़ा था कि अपने कुशल नेतृत्व में हर बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं में एक नए जोश और ऊर्जा का संचार करवाया।
हालांकि कुछ समय के लिए अमर ठाकुर भाजपा मंडल आनी के महामंत्री पद पर भी रह चुके है।
अपने जीवन में निरन्तर संघर्षशील अमर ठाकुर एपीएमसी (जिला कुल्लू एवं लाहौल स्पीति) के चैयरमैन नियुक्त किए गए। उसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में सदस्य चुने गए और अब प्रदेश में किसान मोर्चा के महामंत्री की कमान सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से सम्पूर्ण भाजपा मंडल समेत समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
अमर ठाकुर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिन्दल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, वन, परिवहन, युवा खेल विभाग मंत्री गोबिन्द ठाकुर, कृषि एवं जनजातीय मंत्री राम लाल मारकण्डा, सांसद मण्डी रामस्वरूप शर्मा, ओएसडी मुख्यमंत्री शिशु धर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली, प्रदेश महामंत्री व प्रभारी मण्डी संसदीय क्षेत्र राकेश जम्बाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी जिला कुल्लू संजीव कटवाल जिला अध्यक्ष भीम सैन शर्मा, विधायक बंजार विधानसभा क्षेत्र सुरेन्द्र शौरी विधायक आनी विधानसभा क्षेत्र किशोरी लाल विस्तारक मण्डी संसदीय क्षेत्र सुरेश शर्मा का आभार व्यक्त किया है।