पिछले तीन महीनों से जबरदस्त कंफ्यूजन में है प्रदेश सरकार : रामलाल ठाकुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम लाल ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर जबरदस्त निशाना साध दिया। राम लाल ठाकुर ने कि पिछले 3 महीनों से इस लग रहा है कि प्रदेश सरकार जबरदस्त कंफ्यूजन में है। प्रदेश सरकार के इस कंफ्यूजन का पता इसी बात से लगया जा सकता है कि प्रदेश सरकार के विभिन्न विभाग सुबह कुछ और अधिसूचना जारी करते हैं, दोपहर को कोई और शाम को कोई और अधिसूचना जारी करते है। प्रदेश सरकार के मुखिया और उनके सिपहेसालर हर फैसले के लिए दिल्ली के केंद्र सरकार का मुंह देखते नजर आते है।
राम लाल ठाकुर ने कहा कि उन्होंने आज तक ऐसी कंफ्यूज़न वाली सरकार पहले कभी नही देखी। उन्होंने कहा अब तो प्रदेश सरकार का काम इतना ढीला-ढाला हो चुका है कि जिला स्तर के अधिकारी भी सरकार की खिल्ली उड़ाने लगे हैं, और मजे की बात यह है कि प्रदेश सरकार के सिपहसालार सरकार के मुखिया के नाम के कसीदे पढ़ रहे है।
राम लाल ठाकुर ने कहा प्रतिदिन हर बात तो प्रदेश की जनता के सामने हर दिन आ रही है लेकिन देखिए पुलिस महानिदेशक जैसे महत्वपूर्ण अधिकारी के कार्यलय में कोई कोविड 19 पॉजिटिव व्यक्ति बाहरी प्रदेश के बाहर से आकर चला जाता है और उस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, अब प्रश्न यह उठता है कि उस व्यक्ति को संस्थागत क्वारंटाइन प्रदेश की सीमाओं पर क्यों नही किया गया? वह कैसे प्रदेश पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी से मिल कर चला गया तो।
राम लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश का पुलिस महानिदेशक एक अति महत्वपूर्ण पद होता है अगर वहीं पर ऐसी धटना हो जाये तो आम आदमी के हालात प्रदेश में क्या होंगे। राम लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार का न तो ओथेरेटेरिइन स्ट्रक्चर है और नही सिविल वेलफेयर स्ट्रक्चर कहीं दिखाई पड़ता है। राम लाल ठाकुर फिर से कहा कि यदि प्रदेश में सरकार चलाने में कोई दिक्कत हो रही है तो पूर्व में कांग्रेस के द्वारा चलाई गई योजनाओं से ही कुछ सीख ले लेनी चाहिए ताकि प्रदेश के हर आदमी तक योजनाओं का लाभ पहुँच सके।
