पंजाब में आंतकियों की गिरफ़्तारी के बाद, कांगड़ा और चंबा की सीमा पर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
पंजाब के पठानकोट में लश्कर के दो आंतकियों की गिरफ्तारी के बाद हिमाचल प्रदेश में पंजाब से सटी सीमाओं पर पहरा बढ़ाया गया है। कांगड़ा और चंबा की सीमा पर पुलिस की अतिरिक्त चौकसी बढ़ाई गई है। बता दें कि पुलिस ने फल और सब्जियों के ट्रक से दो आंतकियों को गिरफ्तार भी बरामद हुए हैं। ऐसे में पंजाब और जम्मू से सटे कांगड़ा और चंबा के बॉर्डर पर पुलिस ने तलाशी अभियान छेड़ा है।
गिरफ्तारी के बाद अब अब कांगड़ा-चम्बा पुलिस अलर्ट हुई है। कॉम्बिंग ऑपरेशन के तहत सीमाओं को सील किया गया है। SP कांगड़ा विमुक्त रंजन ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि चम्बा में पहले भी आतंकी घटनाएं हुई हैं और दर्जनों लोग जान गवां चुके हैं साल 1998 में यहां 35 लोगों को एक साथ कतारों में खड़ा कर गोलियों से भून दिया गया था। इसके अलावा, किहार में 2 चरवाहों की निर्मम हत्या साल 1993 में की गई थी। इसको देखते हुए बाद में चम्बा में ITBP का बेस कैंप बनाया गया था और जिसे लंबे अरसे तक आतंकी घटना न होने के चलते अब हटा भी लिया गया है। फिलहाल, पुलिस आने जाने वाली गाड़ियों की चैंकिंग कर रही है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।