कोरोना का बहाना बना कर विकास कार्यो को रोक रही प्रदेश सरकार : रामलाल ठाकुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना का बहाना बना कर विकासात्मक कार्यो को रोक रही है।
राम लाल ठाकुर ने कहा प्रदेश सरकार का बजट 31 मार्च को पास हो गया है और लेकिन अभी तक पहली तिमाही का एक भी पैसा विकासात्मक कार्यो के लिए नही आ पाया है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि के पैसे पर तो सरकार ने रोक लगा दी है लेकिन विधायक प्राथमिकता की योजनाएं भी लंबित डाल दी है। ऊपर से जो प्रदेश सरकार का जो बजट पास हुआ है उसका कोई आता पता ही नहीं चल पा रहा है।
राम लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार और भाजपा के नेताओं के भी मतभेद अब तो सामने उभर कर आ गए है। विकासात्मक कार्यो पर प्रदेश सरकार की उदासीनता का सीधा से बहाना कोरोना हो गया है। प्रदेश सरकार में सिर्फ कुछ लोग ही फैसले ले पा रहे है जबकि पूरी के पूरी कैबिनेट निठल्ली बैठी है, इसका परिणाम प्रदेश सरकार के कुछ मंत्री व विधायक भी अब दबे स्वर में प्रतिरोधी बातें करने लगे है। प्रदेश सरकार के विधायक व भाजपा नेताओं में जो द्वंद्व की जुगलबंदी बन रही है वह अब सीधे तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दरवाजे जा खड़ी है।
राम लाल ठाकुर ने तंज कसते हुए प्रदेश सरकार को कहा कि अगर प्रदेश सरकार को विकासात्मक कार्यो को लेकर कुछ भी समझ नहीं आ रहा तो कम से कम नीति आयोग से ही कुछ वित्त व्यवस्था का इंतजाम करा लेना चाहिए। अब तो देश की विदेशी मुद्रा भण्डार भी 500 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द प्रदेश में वित्त की व्यवस्था की जाए ताकि विकासात्मक कार्यो को शुरू की जा सके। इसके साथ राम लाल ठाकुर ने कहा कि जो योजनाएं सार्वजनिक तौर पर चल रही थी उनको भी पटरी पर लाने काम जल्द से जल्द करवाना चाहिए।
राम लाल ठाकुर ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार विकासात्मक योजनाओं से ज्यादा तो प्रदेश में चारों संसदीय क्षेत्रों में अपनी वर्चुअल रैलियों करवाने को लेकर ज्यादा संजीदा दिखाई दे रही है।
