सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहीं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं : सरवीण चौधरी
विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि लोगों को कुशल प्रशासन देने और जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुँचाना ही सरकार का लक्ष्य है, ताकि गरीब लोग उनका लाभ उठा सकें। सरवीण चौधरी सोमवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अनसुई (शिव मंदिर उपरली अनसुइ) व ग्राम पंचायत अम्बाडी में महिला मंडलों को चेक वितरण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बोल रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने अंसुई में 5 महिला मंडलों तथा अम्बाड़ी में 6 महिला मंडलों को चेक व मास्क देकर सम्मानित किया। इस दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, कमजोर वर्गों के उत्थान, किसानों की समृद्धि, महिलाओं की सुरक्षा हेतु वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना का लाभ उठाकर जहां महिलाएं आत्मनिर्भर होने लगी हैं, वहीं आम लोगों को भी स्वास्थ्यवर्धक सब्जियां मिलने लगी हैं।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सामाजिक गतिविधियों एवं विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने करने तथा उन्हें सक्षम बनाने के लिए प्रभावशालाी योजनाएं आरंभ की गई हैं। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा असहाय योजना मातृ संबल योजना के अन्तर्गत दो बच्चों के पालन-पोषण पर दी जाने वाली सहायता राशि को को गत वर्षों में 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये किया गया है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से हिमाचल भी अछूता नहीं रहा, परन्तु मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा समय पर लिए गए ठोस निर्णयों एवं प्रभावी उपायों के कारण प्रदेश में इस महामारी पर काफी हद तक अंकुश लगया जा सका है। उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें तथा फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर फ्लू कार्नर में ही तुरंत चेकअप करवाएं ताकि किसी भी स्तर पर कोरोना का संक्रमण नहीं फैल सके। उन्होंने सभी लोगों से वायरस के संक्रमण से बचने के लिए बार-बार हाथ धोनें और सैनिटाईजर का प्रयोग करने का आग्रह किया।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि रजोल अन्सुई चड़ी सम्पर्क मार्ग पर 1.27 लाख रुपये, झिकली अन्सुई में खेल मैदान पर एक लाख रुपये, कृष्णा के घर से वीर सिंह के घर तक पकका मार्ग पर 2.30 लाख रुपये, टिक्का बोल में पुलिया निर्माण पर एक लाख रुपये, रक्कड़ का बाग में मेला मैदान के लिए दो लाख रुपये, झिकला अन्सुई में शेड निर्माण पर 40 हजार रुपये, रक्कड़ का बाग में शेड निर्माण पर एक लाख रुपये तथा मेन अन्सुई रोड सक महिन्द्र सिंह के घर तक सम्पर्क मार्ग पर 50 हजार रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चड़ी से झिकली अन्सुई तक सड़क उन्नयन पर एक करोड़ रुपये व्यय किया जा रहा है तथा इस सड़क का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त अन्सुई में विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर 4.27 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष प्रीतम चौधरी, महामंत्री सतीश, अश्वनी चौधरी, तिलक राज शर्मा्र, योगराज चड्ढा, पूर्व प्रधान अनसुई अश्वनी, प्रधान अम्बाड़ी कल्पना देवी, प्रेम चन्द, मांगों राम, रिंकू, धर्म चन्द, बिट्टू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।