सोलन को नगर निगम का दर्जा दिया जाए : सोलन नगर निगम संघर्ष समिति
( words)
सोलन नगर निगम संघर्ष समिति ने मुखमंत्री हिमाचल प्रदेश की सेवा मे एक पत्र जारी किया है जिसमे उनसे यह प्रार्थना की गई है की आने वाले चुनाव से पहले सोलन को नगर निगम का दर्जा दिया जाए ताकि सोलन शहर का अगला चुनाव निगम के तौर पर ही करवाया जाए। इस संबंध में समिति ने मुख्यमंत्री को पिछले विधान सभा चुनाव के दौरान बीजेपी द्वारा घोषित “चुनाव घोषणा पत्र” का भी स्मरण करवाया जिसके तहत बीजेपी ने चुनाव के बाद जल्द ही नगर निगम बनाने का वादा किया था। समिति ने आशा व्यक्त की सोलन शहर के साथ जो अब तक जो अन्याय हुआ है उसे मुख्यमंत्री न्याय मे परिवर्तित करेंगे।
