भीम सिंह ठाकुर बने प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के सदस्य
अर्की युवा कांग्रेस ने विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके भीम सिंह ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर अर्की कांग्रेस में खुशी की लहर है। भीम सिंह ठाकुर ने अपनी इस नियुक्ति पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक अर्की विस राजा वीरभद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग अभिषेक राणा, राजेंद्र ठाकुर सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रूप सिंह ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अर्की व समस्त कार्यकारिणी, कांग्रेस फ्रंटल विभाग अर्की, युवा कांग्रेस व एन एस यू आई अर्की का धन्यवाद किया है।
विदित हो कि भीम सिंह ठाकुर पेशे से एक अधिवक्ता हैं तथा इससे पहले वह जिला सोलन के एनएसयूआई के महासचिव, उपाध्यक्ष, प्रदेश विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के प्रवक्ता, प्रतिनिधि, ब्लॉक युवा कांग्रेस में सचिव, महासचिव, लोकसभा युंकां प्रवक्ता, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अर्की में सह संयोजक सहित ब्लॉक कांग्रेस अर्की में प्रेस सचिव के तौर पर विभिन्न पदों पर कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करते रहे हैं। इन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र में नया सवेरा जन कल्याण समिति का भी गठन कर रखा है जिसके वे स्वयं अध्यक्ष हैं व यह समिति समाज सेवा के कार्य में अपना योगदान देती रहती है। ठाकुर को अर्की क्षेत्र में सर्वमान्य युवा नेता के तौर पर भी जाना जाता है तथा उनकी कार्यक्षमता व कार्यशैली से हर कोई व्यक्ति वाकिफ है। ठाकुर से बातचीत पर उन्होंने बताया कि वे अर्की क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे तथा भविष्य में उन्हें जो भी जिम्मेवारी दी जाएगी उसे वे बखूबी निभाएंगे ।
