ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट ने उठाई डाक बॉक्स लगाए जाने की मांग
( words)
ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट ने अंबुजा चौक व अंबुजा गेट पर भारतीय डाक सेवा विभाग से डाक बॉक्स लगाने का आग्रह किया है। सभा के महासचिव प्रेम केशव ने भारतीय डाक विभाग के सहायक पोस्ट मास्टर दाड़लाघाट को इस विषय को लेकर अवगत करवाया गया था लेकिन आश्वासन मिलने के बाद आज दिन तक डाक पोस्ट नही लगाएं गए है। प्रेम केशव ने विभाग से अनुरोध किया है कि इन दिनों कोरोना महामारी के चलते लोगों इधर उधर जाने में परहेज करते है। अगर किसी काम से विभाग कार्यालय जाना भी पड़े तो वह खतरे से खाली नही है। उन्होंने ग्राम पंचायत से भी इस विषय को लेकर प्रस्ताव डालने का आग्रह किया है ताकि डाक बॉक्स को लेकर आमजन को लाभ मिल सके।
