युवा मोर्चा मंडल अर्की ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
ईएसआई अस्तपाल दाड़लाघाट में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्की भाजपा मंडलाध्यक्ष डीके उपाध्याय की अध्यक्षता में युवा मोर्चा अर्की मंडल की ओर से कोविड-19 के योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अर्की भाजपा के मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय ने कहा कि कोरोना जैसे महामारी के दौर में अपने जीवन को संकट में डालकर डॉक्टर कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं।
ईएसआई अस्तपाल दाड़लाघाट में युवा मोर्चा मंडल अर्की की ओर से कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया जा रहा है। इस दौरान ईएसआई अस्तपाल दाड़लाघाट के डॉक्टर मनजीत सिंह सेन ओर उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य जयनन्द शर्मा, ओपी गांधी, जिला सचिव राकेश गौतम, किसान मोर्चा अर्की के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, अर्की मंडल सचिव डीआर चौहान, प्रेस सचिव पवन गौतम, बंटू शुक्ला, बालक राम शर्मा, नरेश गौतम, युवा मोर्चा अध्य्क्ष अर्की महेंद्र राणा, महामंत्री विजय, हेमराज, उपाध्यक्ष विकास, राजेश, सचिव हरीश, चमन, भूपेंद्र, जिला सयोंजक आई.टी भूपेंद्र सागर, मंडल सयोंजक प्रेम, भीम शर्मा एवम पवन उपस्थित रहे।
