बसों की आवाजाही शुरू होने से लोगों में भारी उत्साह
वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लोगो का जीवन स्थिर सा हो गया है। सभी सामाजिक, धार्मिक कार्यो के साथ साथ निजी व सरकारी बसों की आवाजाही पर रोक के कारण लोगो का जीवन नीरस सा हो गया था लेकिन लगभग 3 महीनों के बाद बसों की आवाजाही की परमिशन से लोगो मे फिर से जीवन पटरी पर आने की उम्मीद जगी है। धीरे धीरे निजी व सरकारी बसें अपने रूटों पर दौड़ना शुरू हो गई है जिससे लोगों में खुशी व उत्साह है।
ऐसा ही नजारा रविवार को भूमती के सोयली गांव में देखने को मिला जब वँहा कुनिहार से वाया जयनगर बस लगभग साढ़े 3 महीने बाद पहुंची तो लोगों ने बस रोककर बस के आगे नारियल फोड़ा व बस चालक, परिचालक व मालिक का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया व मिठाई बांटी।
बस मालिक सोनू ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लोगों की आवाजाही व दिनचर्या पर असर पड़ा है लेकिन अब फिर से बस शुरू होने से लोगों में उत्साह है। अब बस प्रतिदिन सुबह 8 बजे कुनिहार से चलेगी व 10 बजे जयनगर पहुंचेगी तथा वापिस बाया उखु पंजल होते हुए डेढ़ बजे कुनिहार पहुंचेगी। फिर वापिस इसी रूट से जयनगर व वापिस कुनिहार पहुंचेगी।
