सिविल हॉस्पिटल सहित कुनिहार शहर को किया गया सेनेटाइज
कुनिहार विकास खण्ड के अंतर्गत डुमेंहर पंचायत के पपलोटा गावं में 4 जुलाई को एक व्यक्ति के करोना पॉजिटिव आने के पश्चात उसका बेटा जो अपने पिता को दिल्ली लेने गया था सोमवार 6 जुलाई को वह भी करोना पॉजिटिव पाया गया। करोना पोस्टिव पाया गया युवक अपनी दादी को इलाज के लिए कुनिहार हॉस्पिटल लाया था। सोमवार को उक्त व्यक्ति की पॉजिटिव आने की खबर के साथ ही कुनिहार के लोगों व व्यापारियों में भय का माहौल बन गया। मामले को देखते हुए जंहा सोमवार रात को ही प्रशासन ने सिविल हॉस्पिटल को सील कर दिया था व मंगलवार को एसडीएम अर्की विकास शुक्ला के निर्देशों से नायब तहसीलदार कुनिहार दौलत राम चौधरी की अगुवाई में सिविल हॉस्पिटल कुनिहार के भवन सहित पूरे कुनिहार के बाजार को सेनेटाइज किया गया।
दौलत राम चौधरी ने बताया कि अभी हाल ही में पपलोटा में जो बाप बेटा कोरोना पोस्टिव आए है व इस अवधि में उक्त युवक अपनी दादी को इलाज के लिए कुनिहार लाया था व इसी को मध्यनजर रखते हुए मंगलवार को एसडीएम अर्की के दिशा निर्देशों के अनुसार हॉस्पिटल सहित पूरे कुनिहार बाज़ार को एहतियात के तौर पर सेनेटाइज किया गया।
