झंडूता क्षेत्र में शरारती तत्वों ने फैलाया आराजकता का माहौल : सुधीर सुमन
प्रदेश यूथ कांग्रेस के सचिव तथा झण्डुता चुनाव क्षेत्र के कांग्रेसी नेता सुधीर कुमार सुमन ने स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल के लचर रवैये और प्रशासन पर कमजोर पकड़ होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि क्षेत्र में शरारती तत्वों के हाबी होने के कारण आराजकता का माहौल पैदा हो गया है।
सुमन ने बताया कि झण्डुता के शहीद अश्विन कुमार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कुछ वर्ष पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने विज्ञान संकाय के लिए एक प्रयोगशाला का शिलान्यास किया था जिसकी पाठशाला में स्थित पट्टिका को विधायक जीतराम कटवाल के नाक तले पिछले दिनों कुछ शरारती तत्वों ने राजनीतिक द्वेष के कारण तोड़ दिया है। इस कुकृत्य की यूथ कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध प्रकट करते हुए प्रशासन विशेष कर जयराम सरकार से इसकी छानबीन करवाकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है तथा यूथ कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा स्थापित उस पट्टिका को पुनः दीवार पर स्थापित करने की भी मांग की है।
कांग्रेसी नेता सुधीर ने कहा कि विधायक यदि गहरी निन्द्रा त्याग कर जन हित के कार्यों को तरजीह न देकर शरारती तत्वों को संरक्षण देते हैं तो युवा कांग्रेस विधायक की नाकामियों की पोल खोलने के लिए जन अभियान चलाएगी।
