करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी विद्युत विभाग नहीं दे पा रहा सुचारू बिजली व्यवस्था!
विद्युत विभाग द्वारा करोड़ों रुपए हाल ही में खर्च किए गए हैं, परंतु आमजन को बिजली की आंख मिचौली से निजात नहीं मिल पा रही। नगर पंचायत तलाई व साथ लगती पंचायतों के लोगों को गर्मियों के दिनों में अघोषित बिजली की आपूर्ति बार-बार ठप हो जाने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह बात नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर पवन कौशल ने कहीं। उन्होंने बताया सबडिवीजन तलाई के अंतर्गत शाहतलाई में वोल्टेज और बिजली की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए करोड़ों रुपए बोर्ड के माध्यम से खर्च किए गए जिसमें लोगों को आश्वासन दिया गया था कि अब क्षेत्र में विद्युत की सप्लाई सुचारू रूप से चलेगी, परंतु करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद उपभोक्ताओं को बिजली की आंख मिचौली के कारण बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विभाग द्वारा लाखों खर्च कर 33 केवी झबोला से तलाई कस्बे के लिए आर्मर्ड केबल डाली गई। वही नये ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए गए ताकि कस्बे में लोड की समस्या को भी दूर किया जा सके। उन्होंने कहा की आमजन को उम्मीद थी कि विभाग द्वारा करोड़ों रुपए खर्च के बाद उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी लेकिन उल्टा करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद कस्बे में समस्या पहले से भी बढ़ गई है, तभी तो अघोषित बार-बार कट लग रहे हैं।
इन्होंने यह भी कहा बाजार में लोगों को यह भी उम्मीद लगाए बैठे थे कि जो बाजार में बिजली की लाइने जा रही थी उन्हें भी हटाकर केबल लगाई जाएगी ताकि लोगों के भवनों के साथ सटी इन विद्युत लाइनों की तारों से राहत मिल सके। लेकिन विभाग द्वारा तो केवल मात्र कितना जरूर किया गया है उपभोक्ताओं के मीटर अवश्य इलेक्ट्रॉनिक नये लगा दिए गए हैं।
राजेश कुमार सोहन सिंह अशोक कौशल विनोद कुमार सरवन कुमार देशराज नरेश कुमार अब्दुल खलिक प्रदीप कुमार शशि पाल रमन शर्मा इत्यादि अन्य कई उपभोक्ताओं ने भी विभाग से मांग की है की व्यवस्था को सुचारू रूप से किया जाए जो बार-बार अघोषित कट लग रहे हैं इनसे निजात दिलाई जाए। कौशल ने कहा अगर विद्युत विभाग द्वारा कस्बे में हो रही अघोषित बिजली की सप्लाई आपूर्ति ठप से राहत नहीं दिलाई गई तो मजबूरन आमजन को कोई कदम उठाना पड़ेगा।
