हिमाचल की लता मंगेशकर के नाम से जानी जाने वाली लता अब फिल्मों में आएंगी नज़र
अगर मन में कुछ करने का जज्बा हो तो अपनी मंजिल तक बखूबी पहुंचा जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है दाड़लाघाट के गांव छामला से सम्बंध रखने वाली लता शर्मा ने। इन्हें हिमाचल की एक फ़िल्म यारियां में काम करने का मौका मिला है।
गौरतलब है कि लता शर्मा को हिमाचल की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम से भी जाना जाता है। लता शर्मा गायकी के क्षेत्र में काफी नाम कमा रही है। इनकी मधुर आवाज लोगों के दिलों दिमाग में इस कदर छाई है कि लोग इन्हें हिमाचली लता मंगेशकर के नाम से भी जानते हैं। अब गायक लता बहुत ही जल्द लोगों के बीच हिंदी, पहाड़ी गीत गाने जा रही है। लता शर्मा जिस यारियां फ़िल्म में काम किया है वह दो दोस्तों पर आधारित हैं जिसमें बॉलीवुड की महान हस्तियां भी इस फिल्म में कार्य कर रही है। वहीं हिमाचल के नाटी किंग कुलदीप शर्मा और बॉलीवुड स्टार पोलाराम ढांग वाला, रजा मुराद, शक्ति कपूर, जसपाल भट्टी और कई बॉलीवुड स्टार के साथ इन्हें काम करने का मौका मिला है और एक हिंदी गीत गाने का मौका मिला है। हालांकि यह गीत और फ़िल्म अप्रेल में रिलीज होनी थी परन्तु बीच मे लोक डाउन के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया है जिसका लोगो को बेसब्री से इंतजार है।
वहीं हिमाचल के लिए जिला सोलन, अर्की तहसील व क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है।एक गरीब परिवार से संबंध रखती लता शर्मा अपने लक्ष्य में काफी आगे बढ़ रही है। बहुत सारी कठिनाइयों का सामना कर इन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है,इनके हिम्मत और हौसले व मेहनत के लिये सभी हिमाचली लोग दाद दे रहे है। हिमाचल की महान हस्तियों में ऋषि शर्मा व पोलाराम ढांग वाला और देवभूमि हिम कला मंच शिमला का लता शर्मा ने धन्यवाद किया है, इन्होंने मुझे हिमाचल मीडिया में सामने लाने में सहयोग किया।
