छह महीने में एक लाख सदस्य बनाएगी करणी सेना हिमाचल प्रदेश : पीयूष चंदेल
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष चंदेल ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में बताया कि करणी सेना ने पूरे हिमाचल प्रदेश में सदस्यता अभियान छेड़ दिया है और आने वाले 6 महीने में करणी सेना हिमाचल प्रदेश में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। पीयूष चंदेल ने बताया "चलो गांव की ओर" अभियान के तहत करणी सेना गांव गांव जाकर लोगों को करणी सेना के उद्देश्य के बारे में समझाएगी और सदस्यता ग्रहण करने के लिए निवेदन करेगी। आगे बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश में करणी सेना को स्वीकारा जा रहा है और प्रत्येक जिला में बहुत ही छोटे से उपरांत में करणी सेना कि जिला स्तर पर कार्यकारिणी गठित हो चुकी है।
करणी सेना का सदस्यता अभियान पूरे भारत में आरंभ हो चुका है और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर अब हिमाचल प्रदेश में भी करणी सेना सदस्यता अभियान चलाएगी। करणी सेना को पूरे हिमाचल प्रदेश में बढ़-चढ़कर प्यार और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है खासतौर पर युवाओं में करणी सेना से जुड़ने के प्रति खासा रूचि दिख रही है। करणी सेना जल्द ही आने वाले समय में अब विधानसभा स्तर पर भी अपना विस्तार करेगी।
पीयूष चंदेल ने बताया कि जिस तरीके से करणी सेना से जुड़ने में लोगों की दिलचस्पी दिख रही है उससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि निश्चित तौर पर आने वाले समय में करणी सेना हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन उभर कर आएगा। पीयूष चंदेल ने करणी सेना से जुड़े सभी सदस्यों का करणी सेना से जुड़ने के लिए धन्यवाद किया और समाज हित और राष्ट्र हित में काम करने की आशा जताई।
