धर्मपुर से भेड़ें खेच जानी वाली सड़क ने लिया नाले का रूप, स्थानीय लोग परेशान
( words)
सोलन के धर्मपुर से भेड़ें खेच जाने वाली सड़क ने बरसात की पहली बारिश मे ही नाले का रूप ले लिया है। सड़क मे जगह जगह खड़े पड़े और पानी भरा हुआ है। ये सड़क कई ग्रामीण इलाको को धर्मपुर से जोड़ती है। आजकल टमाटर का सीजन जोरों पर है जिसके चलते ग्रामीण वासियों को बड़ी मुश्किलो का सामना करना पड रहा है। ग्रामीण वासियों कहना है की सड़क पर गाड़ी चलाते हुए कोई बड़ी दुर्घटना कभी भी हो सकती है। सिहारडी तक यह रोड पी डब्लू डी के अंतर्गत आता है लेकिन प्रशासन कि तरफ से इसकी कोई भी देख रेख नहीं की जा रही है।
