आवारा कुत्ते व लावारिस पशु बने परेशानी
कुनिहार क्षेत्र में आवारा कुत्तों व लावारिस छोड़े जा रहे पशुओं की संख्या दिनप्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है जिस कारण लोगों व व्यापारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सारा दिन यह आवारा कुत्ते व लावारिस पशु इधर से उधर घूमते रहते हैं। लोगों को हर समय इनसे भय बना रहता है कि कहीं यह हमला न कर दे।
गौर रहे कि व्यापारिक दृष्टि के कारण कुनिहार बाजार में लोगो की अच्छी खासी भीड़ रहती है। लोग दूर दूर से यंहा खरीददारी करने आते हैं लेकिन कुछ समय से यहाँ, जहाँ आवारा कुत्तों की तादात बहुत अधिक बढ़ गई है तो वहीँ आए दिन लावारिस छोड़े जा रहे पशुओं की तादात भी बढ़ी है। लावारिस पशु जहाँ लोगों की फसलें बर्बाद करते है तो वहीँ बाजार में दुकानदारों के सामान में भी मुँह मारते रहते हैं और तो और यह आवारा कुत्ते व लावारिस पशु लोगों पर कई बार हमला भी कर चुके हैं। स्थानीय लोगों व व्यापारियों प्रवीण, कर्मचन्द, पदमदेव, सुरेश, जितेंद्र, बालक राम, कृष्ण लाल, महेंद्र, संजय आदि ने पँचायत प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
