निशा कुमारी लाडली फाउंडेशन की घूमारवीं ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू की सहमति से घूमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव बलोह ग्राम पंचायत पट्टा जिला बिलासपुर की निवासी निशा कुमारी को लाडली फाउंडेशन का घूमारवीं ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया।
गौरतलब है कि निशा कुमारी कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एव लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। लाडली फाउंडेशन कि नवनियुक्त घूमारवीं ब्लॉक अध्यक्ष निशा कुमारी का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। उन्होंने कहा कि वह सक्रिय होकर महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं को नशे से दलदल से निकालने के लिए कार्य करती रहेंगी।
