बिलासपुर लेखक संघ ने सम्मानित किए कोरोना योद्धा
बिलासपुर लेखक संघ ने कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान कोरोना मरीजों के परीक्षण और देखभाल में जुटे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बारह व्यक्तियों को शुक्रवार को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वालों में सदर थानाध्यक्ष यशवन्त सिंह, जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव अमित कुमार गौतम, क्षेत्रीय अस्पताल के डा अंकुर धर्माणी, डा प्रशांत आचार्य, स्टाफ नर्स सन्तोष पाठक, कुमारी मोनिका, स्वछ्ता कर्मी सतीश कुमार, विनोद कुमार, अनिता देवी, सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र रौडा से डा निशांत ठाकुर वा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भजून (देओथ) के डा कुलदीप ठाकुर और स्टाफ नर्स कुमारी पूनम शामिल हैं।
बिलासपुर लेखक संघ के प्रधान रोशन लाल शर्मा, महासचिव सुरेन्द्र मिन्हास, कोषाध्यक्ष अमर नाथ धीमान व स्थापना सदस्य सुशील कुमार पुन्डीर ने उपरोक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना योद्धा सम्मान के रुप में प्रमाणपत्र, स्मृतिचिन्ह, पटका हार और लेखक संघ द्वारा लिखी पुस्तकों का एक-एक सेट भेंट किया। प्रधान ने इन कोरोना योद्धाओं के जज्बे और हौंसले की उन्मुक्त कण्ठ से सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि अपनी जान को जोखिम में डाल कर कोरोना संक्रमितों की सेवा करने और परीक्षण के दौरान जोखिम उठाने वाले यह योद्धा वास्तव में सम्मान के पात्र हैं।
