अनिल गुप्ता बने सोलन कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष
जिला सोलन कांग्रेस कमेटी में अनिल गुप्ता की उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी से इलाके में खुशी की लहर है। अनिल गुप्ता दाड़लाघाट पंचायत से सम्बंध रखते है। इससे पूर्व में 2014-15 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता व कांग्रेस कमेटी अर्की में उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।
दाड़लाघाट में अनिल गुप्ता वीरभद्र सिंह के हनुमान के नाम से जाने जाते हैं। अनिल गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाने पर स्थानीय लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक अर्की राजा वीरभद्र सिंह,कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह, कौल सिंह ठाकुर, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू, जिला सोलन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार का धन्यवाद किया है।
इस अवसर पर सुरेंद्र वर्मा, अरुण शुक्ला, तिलक शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, मदन शर्मा, सत्या पाल शर्मा, जगदीश ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, सुरेश गांधी, इंदर सिंह चौधरी, चेतराम ठाकुर, हेतराम ठाकुर, शंकर लाला, मनोज गौतम, कमल कांत चंदेल, रमेश गौतम, पवन शर्मा, पवन ठाकुर, प्रेम केशव, दीपक गजपति ने नेताओं का आभार जताया है कि अनिल गुप्ता को मिली इस जिम्मेवारी से इलाके में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी।
