विधायक सुभाष ठाकुर ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण
विधायक सुभाष ठाकुर ने आज बिलासपुर सदर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ननांवा व कुह मझवाड़ में किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर सुभाष ठाकुर ने बताया कि बिलासपुर जिला के सदर विधान सभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य प्रगति पर है। जिन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 44 लाख रुपये को लागत से निर्मित मुख्य मार्ग टिहरा से डैहर सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शकरोहा से गवाल्मुथानी सड़क की टायरिंग पर लगभग 27 लाख रुपये की राशि व्यय की गई है। उन्होंने बताया कि मंदरीघाट से कुहघाट वाया हरिजन बस्ती लुसाहन सड़क का कार्य प्रगति पर है जिस पर लगभग 70 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है।
उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गवालमुथानी में स्टेडियम व सुरक्षा दिवार पर लगभग 30 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोहर से जबल्याणा सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है जिस पर लगभग 17 लाख रुपये की राशि व्यय की गई है। उन्होंने बताया कि उठाऊ सिंचाई योजना ननांवा के पानी वितरण सुधार पर लगभग 23 लाख 93 हजार रुपये की राशि व्यय की जाएगी जिससे 45.28 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। कार्य शीघ्र ही आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मणी खड्ड पर चैक डैम व वाटर क्रेट लगाने के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत ननांवा व कुह मझवाड में लगभग 250 परिवारों को नल की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत सरकार प्रत्येक घर में पानी के नल लगाने की दिशा
में तेजी से कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि लिंक रोड भगोट के निर्माण पर लगभग 58 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है। जबल्याणा से मझवाड़ सड़क पर इंटर लाॅक टाईल व सुरक्षा दिवार पर 11 लाख तथा कुहघाट से लेगडी सड़क की टायरिंग पर लगभग २० लाख रुपये की राशि व्यय की गई है। उन्होंने बताया कि जबल्याणा से मझवाड सड़क पर क्रेश वेरियर, सुरक्षा दिवार व टायरिंग के कार्य पर लगभग 14 लाख 50 हजार रुपये की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत उठाउ पेयजल योजना जबल्याणा के विस्तारीकरण पर लगभग एक करोड़ 50 लाख रुपये व्यय किए जाएगा। घारत पलेला बहाव, पेयजल योजना के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक घर को नल की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव संताली में 14 हजार 300 लीटर का वाटर स्टोरेज टैंक बनाया जाएगा। जिससे संताली, खटेरा, गहरू, लुशान वकागरी बांव के लोगों की सुविधा होगी।
इस अवसर पर सुभाष ठाकुर ने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा आवश्यक किया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री पवन, उप प्रधान दिला राम भाजपा युवा मोर्चा के सचिव पंकज, वार्ड सदस्य बिटू, रीना देवी व मस्त राम, एस.डी.ओ. लोक निर्माण सुरम सिंह, एस.डी.ओ. जल शक्ति विभाग आशीष कुमार, एस.डी.ओ. विद्युत राम पाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
