भाजयुमो कसौली करेगी रक्त दान शिविर का आयोजन
दिन शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार में समाजिक न्याय अधिकारिता एवं सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सैजल के जन्मदिवस पर गलवान घाटी में शहीद हुए वीर जवानों को नमन करते हुए रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
रक्त दान शिविर का आयोजन धर्मपुर के आर्य समाज भवन में किया जाएगा। रक्त दान शिविर प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगा। इस मौके पर समाजिक न्याय अधिकारिता एवं सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सैजल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। भाजपा कसौली मंडल के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल के अध्यक्ष वरुण शर्मा ने सभी लोगो से आग्रह किया कि सभी बढ़- चढ़ कर इस शिविर में अपना योगदान दें।
