कुनिहार में हर व्यापारी कर रहा है प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन : सुमित मित्तल
जब से देश मे वैश्विक महामारी कोरोना का दौर चल रहा है तब से ही व्यापार मण्डल कुनिहार अपना कर्तव्य समझते हुए प्रशासन के हर दिशा निर्देशों का पालन करते हुए एहतियात बरत रहा है। इसीका नतीजा है कि आज कुनिहार इस वैश्विक बीमारी से दूर है। यह बात व्यापार मण्डल के प्रधान सुमित मित्तल ने कही है।
उन्होंने कहा कि कुनिहार का हर व्यापारी एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभा रहा है और मास्क,सोसल डिस्टेंसिंग व सेनेटाइजर जैसे हर नियम का पालन करते हुए व्यापार कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुनिहार बाजार के प्रति जो अफवाहें फैली हुई है कि वँहा एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति घुमा है बिल्कुल गलत है वह व्यक्ति जिसकी अफवाहें फैल रही है वह कुनिहार अस्पताल तक अपनी दादी को लेकर आया था और वन्ही से वापिस चला गया था उसके बाद एहतियात के तौर पर अस्पताल को बंद कर दिया गया था और अस्पताल के सभी कर्मचारियों के कोरोना टैस्ट भी हो चुके हैं जिनमे सभी की रिपोर्ट नेगिटिव आई है इसलिए किसी को भी अफवाहों से डरने की आवश्यकता नही है। बाजार में आने वाले व्यापारीयो व ग्राहकों के लिए बाजार के प्रवेश पर सेनेटाइजर का इंतजाम किया गया है। सुमित मित्तल ने सभी लोगों से अपील की है कि कोई भी सत्यता को बिना जाने ऐसी अफवाहों को न फैलाए जिससे लोगो में भय का माहोल हो।
