नगर सुधार समिति ने नवाज़े नगर परिषद कर्मी
बिलासपुर की प्रमुख समाजसेवी संस्था नगर सुधार समिति बिलासपुर ने समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुवाई में कोविड-19 में बेहतर सेवाएं देने के लिए नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों तथा उनके सुपर वाईजर राजेश कुमार, रोहित कुमार व सभी सफाई कर्मचारियों एवं कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रविन्द्र सिंह, वार्ड सिस्टर उर्मिला चौहान को सम्मानित किया।
इस मौका पर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि बिलासपुर शहर में महामारी के दौरान चाहे डेंगू के समय और अब कोरोना में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों व स्वास्थ्य विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था ऐसे कर्मियों व अधिकारियों को नमन करती है तथा आशा करती है कि आगे भी बिलासपुर को स्वच्छ रखने व ऐसे ही बिलासपुर वासियों के स्वस्थ्य की चिन्ता करते रहें ताकि जनमानस स्वस्थ रह सके।
इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष संजीव ढिल्लो, प्रेस सचिव तनुज सोनी, रामप्यारी ठाकुर, सुनीता देवी, देवेन्द्र सिंह, रोशन लाल, धर्मपाल, नरेश कुमार मौजूद थे।
