विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को बेहतरीन कार्यों के लिए किया सम्मानित
विद्युत विभाग अर्की के सहायक अभियंता बृजलाल ठाकुर को उनके बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मोहित चावला एडीसी टू गवर्नर हिमाचल प्रदेश द्वारा दिया गया है।
बता दे कि ई० बृजलाल ठाकुर अर्की विद्युत विभाग में बतौर सहायक अभियंता कार्यरत है। यह मूल रूप से जिला बिलासपुर के नमोहल क्षेत्र के गुतराहन गांव के रहने वाले है। बृजलाल ठाकुर जहां विभाग से सम्बंधित किसी भी कार्य को बखूबी रूप से करते है, वहीं लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते है। इनका लोगों के साथ भाईचारे व अपनत्व होने के कारण यह बेहतर अधिकारी है।
ई० बृजलाल ठाकुर ने कहा कि जो सम्मान उन्हें राज भवन शिमला की ओर से मोहित चावला द्वारा दिया गया है वह लोगों के प्यार की वजह से ही मिल पाया है। उन्होने कहा कि सभी लोगों को अके प्रति निष्ठावान व ईमानदार होना चाहिए। उन्होंने लोगों से आवाहन किया है, कि वह कोरोना काल की इस संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सेवा करे व इस बीमारी से बचने को लेकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करे।
