जिला कांग्रेस ने बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में किया पौधरोपण
जिला बिलासपुर कांग्रेस कमेटी ने अपने सामाजिक दायित्व को समझते हुए पौध रोपण कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिला कांग्रेस ने जिला से ब्लॉक स्तर तक पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे रोपण करने का अभियान शुरू किया है जिसकी शुरुआत बिलासपुर के पशु औषधालय में पौधा लगा कर जिला अध्यक्ष अंजना धीमान ने की। बाद में रौड़ा सेक्टर, डियारा सेक्टर में भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, पूर्व विधायक बाबूराम गौतम व तिलकराज शर्मा के अलावा अन्य कांग्रेसी नेताओं में तेजस्वी शर्मा, गौरव शर्मा, अनुराग शर्मा सुनील कुमार तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अक्सर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजना धीमान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते अपने राजनीतिक और सामाजिक दायित्व को समझते हुए पर्यावरण को बचाने का संदेश दे रही है और लोगों को पौधे रोपण के लिए प्रेरित कर रहे हैं क्योंकि लगातार ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है जिससे पर्यावरण को काफी खतरा बढ़ गया है इसलिए सभी को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को पूरे जिला में यह अभियान चलाया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया।
