पूर्व जिला संघ चालक स्व. पीताम्बर के घर पहुंचे भाजपा नेता, परिजनों को बंधाया ढांढस
( words)
जिला सोलन बौद्धिक प्रमुख तथा पूर्व जिला संघ चालक पीताम्बर के निधन पर भाजपा प्रदेश संगठन महामन्त्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया, अर्की मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय, जिला सह मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा महामन्त्री विषय ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्या कौशल्या कंवर, जिला परिषद सदस्य कंचन माला, अनिल गर्ग, राजीव शर्मा, मस्तराम महाजन, स्यामा नन्द शांडिल आदि ने पीताम्बर के गाँव उच्चागांव पहुंच कर उनके परिजनों को सांत्वना दी व दिवंगत आत्मा की शांति की भगवान से प्रार्थना कर अपनी श्रधांजलि अर्पित की।
