भाजयुमो कसौली ने कुछ इस तरह मनाया डॉ राजीव सैजल का जन्मदिन
शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा समाजिक न्याय अधिकारिता एवं सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सैजल के जन्मदिवस पर गलवान घाटी में शहीद हुए वीर जवानों को नमन करते हुए रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्त दान शिविर का आयोजन धर्मपुर के आर्य समाज भवन में किया गया। रक्त दान शिविर प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ हुआ। इस मौके पर समाजिक न्याय अधिकारिता एवं सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सैजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रदेश महिला आयोग अध्यक्षा डेजी ठाकुर और संजीव कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित रहे। भाजपा युवा मोर्चा कसौली मंडल के अध्यक्ष वरुण शर्मा ने गुलदस्ता देकर मुख्यातिथि का स्वागत किया। सर्वप्रथम डॉ राजीव सहजल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधा रोपण किया। तत्पश्चात डॉ राजीव सैजल ने जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा आयोजित गलवान घाटी में शहीद हुए वीर जवानों की याद में रक्त दान शिविर का शुभारंभ किया। डॉ राजीव सहजल ने गलवान घाटी में शहीद हुए वीर जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभी भाजपा जिला सोलन, कसौली मंडल के पदाधकारियों, कार्यकर्ताओं व सभी लोगो ने इस शिविर में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। युवाओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने भाजपा युवा मोर्चा कसौली मंडल को इस रक्तदान शिविर के लिए शुभकमनाएं दी और कहा कि सभी युवा वर्ग प्रण लें कि अपने जन्मदिवस पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाए।
राजीव सहजल ने कहा कि हम सभी को अपने जन्मदिवस पर वयर्थ के मनरंजनो को छोड़ कर समाजिक आयोजन करने चाहिए। उन्होंने इस रक्तदान शिविर के लिए भाजपा युवा मोर्चा कसौली मंडल को बधाई दी। डॉ शिवानी सूद के नेतृत्व में आईजीएमसी शिमला की टीम की सहायता से रक्तदान शिविर संपन हुआ । इस रक्त दान शिविर लगभग 150 लोगो ने रक्तदान किया।
इस मौके पर भाजपा कसौली मंडल के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, राज कुमार सिंगला, सुशील कुमार बंसल, चरण यादव, रामशेवर शर्मा, महामंत्री विनोद मारवाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दौलत राम ठाकुर, यशपाल ठाकुर, सुरजीत लांबा, धर्मपुर उपप्रधान सुशील, जोगिंद्र शर्मा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, महामंत्री भूपेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला सोलन राहुल व दीपक, भाजपा कसौली मंडल के अध्यक्ष वरुण शर्मा, महामंत्री रोहित ठाकुर, उपाध्यक्ष हेमंत जुनेजा सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
