पानी की समस्या से जूझ रहे बागा गांव के लोग
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के वार्ड खाता के गांव बागा में पानी की समस्या को लेकर ग्राम बागा विकास सुधार सभा व स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग से गांव में चल रही समस्या से निजात पाने की मांग की है।
ग्राम बागा विकास सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता से गांव बागा में पीने के पानी की दिक्कत बारे समय समय पर अवगत कराने के बाद भी गांव की समस्या पर सुध नही ली जा रही है। प्रेम केशव ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने मांग की थी कि पीने के पानी की एक ही समस्या जिसमे हेड पंप के द्वारा सप्लाई जो बिजली कटों तथा मरम्मत के कारण बाधित होती रहती है व जिसका विकल्प 50 वर्षों से दी जा रही दाती योजना जो पांच महीनों से बन्द पड़ी है, इस बारे सहायक अभियंता द्वारा पिछले महीने आश्वासन दिया था कि इस योजना की मरम्मत के कारण सप्लाई 15 जून के बाद चालू की जाएगी तथा अन्य शिकायतों के समाधान हेतु तकनीकी कमर्चारियों द्वारा गांव की पीने के पानी की लाइन में कंट्रोल लगाकर उन्हें दुरुस्त किया गया। गांव बागा के ग्रामीणों ने फैसला लिया कि अगर कोई कंट्रोल लाइन में समस्या आती है तो इस बारे में विभाग को शिकायत करेंगे। इस मौके पर गांव बागा के ग्रामीणों ने पीने के पानी की लाइन के कंट्रोल की मरम्मत की गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है गांव में पानी की हो रही समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान लच्छी राम ठाकुर, बसन्त सिंह सिंघु, मेहर सिंह ठाकुर, अजय, राजा, धर्मदत्त, बीना, दशोदा, पार्वती केशव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
