अमी चंद का जिला अध्यक्ष बनने पर हुआ जोरदार स्वागत
शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा करसोग मंडल की पहली मासिक बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में भाजपा जिला सुंदर नगर के अध्यक्ष अमी चंद, उनके साथ आए जिला महामंत्री तेजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष खुशी राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मंच संचालन महामंत्री बिहारी लाल और महेश कुमार द्वारा किया गया। बैठक में युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अमी चंद को जिला अध्यक्ष बनने पर उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया।
युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का एक भी अंग है जो पार्टी के साथ हमेशा तत्पर खड़ा रहता है। उन्होंने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि अपनी बूथ लेवल पर सभी युवाओं को जोड़ा जाए और पार्टी का प्रचार प्रसार किया जाए। उसके बाद जिला महामंत्री तिजेनद्र शर्मा ने भी अपने विचार बैठक में रखें।
अंत में जिला अध्यक्ष अमी चंद ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति है और उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया। साथ ही साथ उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में भी अवगत करवाया और पार्टी का प्रचार प्रसार करने के लिए भी युवाओं से आग्रह किया।
मीडिया प्रभारी हीरालाल ने जानकारी देते हुए कहा की इस बार करसोग युवा मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य में महिला वर्ग को भी लिया गया जिसमें यामिनी शर्मा पुराना बाजार से और रंजना डवरोट पंचायत से है। अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने बैठक में यह भी चर्चा की गई कि पार्टी का प्रचार प्रसार करने के लिए तत्तापानी से इस कार्य का शुभारंभ किया जाएगा और आगामी रणनीति के विषय को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में सभी मंडल करसोग युवा मोर्चा के पदाधिकारी व् सदस्यो ने भाग लिया।