कामगारों को चोर रास्तों से बीबीएन में प्रवेश करवाने से बाज नहीं आ रहे ठेकेदार
ओद्यौगिक क्षेत्र बीबीएन(बद्दी- बरोटीवाला- नालागढ़) में करोना माहामारी का कहर थमनें का नाम नहीं ले रहा है जिसके तहत बीते कल करोना माहामारी के चार मामले सामनें आए है। जानकारी के अनुसार नालागढ़ के पंजैहरा में तींन ओर बद्दी के झाड़माजरी में एक महिला करोना संक्रमित पाई गई है। उधर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अभी सारा टैक्सटाइल के 29 कामगारों के संक्रमित पाए जाने के मामले में ही उलझा हुआ था कि बीती रात सनोक्स इंटरनेशनल के तीन कामगारों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई र्है पुलिस ने जब इन संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री को खंगाला तो खुलासा हुआ कि तीनों ही 4 जुलाई को नालागढ़ उपमंडल के पंजहेरा तक चोर रास्ते से पहुंचे थे। इन सभी लोगों के प्रशासन द्वारा आठ जुलाई को सेंपल लिये गये थे जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार देर शाम को सामनें आई है जिसमें तीन कामगारों के साथ- साथ बद्दी के झाड़माजरी की एक महिला के करोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। क्षेत्र में करोना माहामारी के चार मामले सामनें आने के बाद सभी संक्रमित लोगों को उपचार के लिये कोविड़ केयर सेंटर नालागढ़ शिफट कर दिया है जबकि इनके संपर्क में आए लोगों की हिस्र्टी खंगाली जा रही है।
ग्रांम पंचायत पंजैहरा के प्रधान नें जानकारी देते हुए बताया कि कुल 11 लोग चार तारिख को पंजैहरा सुखदेव सिंह के मकान में पहुचे थे और 6 तारिख तक वहीं रहे जिसके बाद उन्होंने अपना कमरा बदल कर पंजैहरा निवासी प्यारे लाल के पास ले लिया जिसके पश्चात 8 तारिख को प्रशासन द्वारा इन 11 लोगों के साथ- साथ कुल 54 लोगों के कारोना सेंपल लिये गये थे जिनमें पिछले कल तींन लोग करोना संक्रमित पाये गये है जिन्हे प्रशासन द्वारा ईलाज़ के लिए कोविड़ केयर भेज दिया गया है। वहीं बद्दी में करोना संक्रमित पाई गई महिला को प्रशासन द्वारा होम कोरेटींन किया गया था जोकि कोरोना संक्रमित पाई गई है।
वहीं साथ ही वीरवार को एक साथ 31 मामले सामनें आने के पश्चात पिछले कल शुक्रवार का फिर उद्यौग के कामगारों में करोना संक्रमण पाए जाने के बाद ओद्यौगिक नगरी बीबीएन में हड़कंप मच गया है जिसके साथ ही ओद्यौगिक नगरी बीबीएन में कोरोना का कहर जारी है।
क्या कहते है एसडीएम:- क्षेत्र में आऐ करोना वायरस के मामलों के बारे में एसडीएम प्रशांत देष्टा नें जानकारी देते हुये बताया की जो बैटरी उद्यौग में काम करनें आये तींन व्यक्ति संक्रमित पाये गये है वह क्षेत्र में चोर रास्ते के जरिये आये थे जिसपर ठेकेदार के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जो महिला बद्दी के झाड़माजरी में करोना संक्रमित पाई गई है वह एक उद्यौग में कार्यरत थी जिसके करोना संक्रमित आने के पश्चात उद्यौग ओर उसके रिहाईशी मकान को सील कर दिया गया है ओर सभी की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। साथ ही एसडीएम प्रशांत देष्टा नें कहा कि क्षेत्र के सभी पंचायत प्रधान एव सभी जागरूक नागरिक ऐसे लोगों की जानकारी तुरंत स्थानिय प्रशासन को दें जोकि बाहरी राज्यों से अवैध तरीके से बीबीएन में आ रहें हैं ताकि इस माहामारी को फैलनें से रोका जा सके।
वहीं बीबीएन में बढ़ रहे करोना माहामारी के मामले पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर रहे है। बीबीएन से जुड़े सभी बोर्डरों पर भारी पुलिस बल तैनात होने के बावजूद ाी क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आने वाले कामगार चोर रास्तों के जरिये बीबीएन में प्रवेश कर रहे है। बाहरी राज्यों से चोर रास्तों के जरिये आने ओर जाने की प्रक्रिया लॉकडाउन में शुरू से ही चली आ रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा एसे लोगों पर कानूनी कार्यवाही भी की जा रही है जोकि अवैध तरिके से बीबीएन में प्रवेश कर रहे है लेकिंन प्रशासन का इतना स त पेहरा होने के बाबजूद भी बाहरी राज्यों से कामगार प्रशासन के नाकों तले बीबीएन में बेरोकटोक प्रवेश कर रहे है जोकि बीबीएन के लिये एक गंभीर विषय बनता जा रहा है ओर संक्रमित कामगारों के मामले दिन पर दिन सामनें आ रहे है। बीबीएन के सभी बैरियरों की व्यवस्था के बारे में जानने के लिए जब नालागढ़ के डीएसपी मानव वर्मा से दूरभाष के जरिये बातचीत करनी चाही तो उनके द्वारा दूरभाष से कोई जवाब नहीं दिया गया।
क्या कहते है आईजी नॉर्दन रेंज:- बैरियरों की व्यवस्था के बारे में जब उच्च अधिकारियों से बातचीत की गई तो नॉर्दन रेंज आईजी हिमांशु मिश्रा नें कहा की इस संदर्भ के बारे में एसपी बद्दी रोहित मालपानी से बातचीत की जाएगी और जल्द ही इस प्रकार की समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।
