भाजपा आईटी प्रकोष्ठ में नियुक्ति पर विकास सेठ ने जताया आभार
( words)
भाजपा आईटी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में बतौर सदस्य नियुक्ति किए गए परवाणू निवासी विकास सेठ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा संगठन मंत्री पवन राणा, भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा, सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, हिमाचल प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य व कसौली मण्डल अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है उसे वह पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा एवं लगन पूर्वक निभाने का भरकस प्रयास करेंगे।
