पवना कुमारी ने पुनः महिला मंडल प्रधान नियुक्त किए जाने पर जताया आभार
महिला मंडल हवानी कोल की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकरिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसहमति से महिला मंडल की पूर्व प्रधान पवना कुमारी को फिर से प्रधान बनाया गया। वहीं उप प्रधान रीता देवी, सचिव कंचन देवी, सह सचिव विनीता देवी, सलाहकार गीता देवी, कोषाध्यक्ष विमला देवी व ललिता देवी को नियुक्त किया गया। वही सदस्यों में प्रेमी देवी, लीला देवी, ईश्वरी देवी, विमला देवी, कौशल्या देवी व शीला देवी को नियुक्त किया गया।
पुनः प्रधान नियुक्त किए जाने पर पवना कुमारी ने कहा कि उन पर विश्वास जता कर जो जिम्मेदारी दुबारा उन्हें दी गई है उसे वह सच्ची निष्ठा से पूरा करेंगी। इस दौरान महिला मंडल की कार्यकारिणी ने बावड़ी की सफाई की और भांग की खेती को उखाड़ा।
