ए.डी.के.एम परिवहन सहकारी सभा दाड़लाघाट को हुआ कारण बताओ नोटिस जारी
सहायक पंजीयक सहकारी सभा सोलन द्वारा अम्बुजा दाड़ला कशलोग मांगू परिवहन सहकारी सभा (एडीकेएम) दाड़लाघाट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने सभा की पूरी प्रबन्धक समिति को नोटिस का जवाब देने तक ब्लॉक इंस्पेक्टर हंसराज को सोसायटी के प्रशासक के रूप में नियुक्त किया है। उन्होंने सभा प्रबंधन को 15 दिन का नोटिस दिया है कि वह इस संदर्भ में अपना जवाब दे। उन्होंने नोटिस में बताया है कि सभा के कुछ सदस्यों द्वारा शिकायत की है कि सभा ठीक से कार्य नहीं कर रही है और सभा सदस्यों के हितों को हानि पहुच रही है। कार्यालय द्वारा जांच करने पर पाया गया कि सभा मे कुछ अनियमितताएं हुई है जिस कारण सभा को 15 दिन का कारण बताओ नोटिस जारी किया है उन्होंने नोटिस में लिखा है कि जब तक सभा प्रबन्धन इस नोटिस का जवाब नहीं दे देता तब तक सभा मे ब्लॉक इंस्पेक्टर को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। उन्होंने लिखा है कि यह निलंबन अधिनियम की धारा 37 (1ए) के तहत ब्लॉक इंस्पेक्टर कुंनिहार हंसराज को कार्यवाही तक नियुक्ति की जाती है। यह नोटिस हेतराम सहायक पंजीयक सहकारी समिति सोलन ने एचपी सहकारी समिति अधिनियम 1968 की धारा 37 1(ए) के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए की है और प्रबन्धन समिति को कारण बताओ जारी किया है।
जयराम सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया, चाहे वो लोग पार्टी से सम्बंधित क्यों न हो ऐसा ही मामला दाड़लाघाट की ट्रांसपोर्ट सोसायटी एडीकेएम में देखने को मिला। इस सोसायटी का जो प्रधान है वो भी भाजपा समर्थित है, लेकिन लोगों की शिकायत को देखते हुए जयराम सरकार ने भाजपा समर्थित इस प्रधान को भी 15 दिन का कारण बताओ नोटिस देकर पधमुक्त कर दिया जिसकी क्षेत्र में जयराम सरकार की प्रसंशा की जा रही है। लोगों का कहना है कि अर्की क्षेत्र में जितनी भी ट्रांसपोर्ट सोसायटी है उन सब की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
