दाड़लाघाट की सहकारी सभा में प्रशासक की नियुक्ति से गरमाया माहौल
दाड़लाघाट व बागा में कार्यरत परिवहन सहकारी सभा में पंजीयक प्रशासक नियुक्त होने से बाजार का माहौल गर्म सा हो गया है। लोगों में चर्चा होनी शुरू हो गई है कि दाड़लाघाट व बागा में सहकारी सभा के प्रधानों द्वारा अनियमितताएं व कुर्सी का दुरुपयोग होने के बाद सोसाइटी के प्रशासक के रूप में नियुक्तियां हुई है।
बता दे कि पहला मामला बागा में चल रही परिवहन सहकारी सभा में प्रशासक नियुक्त किया था। धीरे धीरे यह सिलसिला दाड़लाघाट की ओर रुख करने लगा तो गोल्डन लेंड लूजर परिवहन सहकारी सभा में सोसाइटी प्रशासक को नियुक्त किया गया। अभी फिलहाल कुछ दिनों के लिए आराम हुआ ही था तो 2 वर्ष पूर्व 2018 में बाघल लैंड लूजर दाड़लाघाट सभा में भी प्रशासक की नियुक्ति होने से बाजार में माहौल खूब गर्म रहा। इन सभी सभाओं में प्रशासक की जिम्मेदारी में ही ये सभाएं काम कर रही है। वही सोमवार को भी एक ऐसा फैसला सामने आया की एडीकेएम सोसाइटी में भी प्रशासक के तौर पर नियुक्त कर दिया गया।
सोमवार को एडीकेएम सोसाइटी में ब्लॉक इंस्पेक्टर ने अपना पद संभाल लिया लेकिन बात यह खत्म नहीं होती लोगों में अभी चर्चा का माहौल बना हुआ है कि इन सभाओं में प्रधान द्वारा कुछ न कुछ हेराफेरी की जा रही थी, जिस कारण पंजीयक सहकारी सभा द्वारा जांच के बाद प्रशासक की नियुक्ति दाडला व बागा में करनी पड़ी क्योंकि कहीं न कहीं इन सभाओं में कुछ न कुछ अनियमितताएं हो रही थी और जांच होने के बाद सहायक पंजीयक सहकारी सभा द्वारा प्रशासक की इन सभा सोसाइटीयों में नियुक्त करना पड़ा।
