अर्की प्रशासन की कार्यप्रणाली से कुनिहार वासी नाराज़
कोरोना वैश्विक महामारी से जहाँ सारी दुनिया लड़ाई लड़ रही है तो वन्ही अर्की प्रशासन की इस लड़ाई में बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्की के बखालग में संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में प्रशासन ने 4,5 दिनों से कोरिया व दिल्ली से आए 8 लोगो को क्वारंटाइन किया हुआ था लेकिन सोमवार रात को प्रशासन द्वारा इन 8 युवकों को बखालग से उठाकर पहले राधा स्वामी सत्संग भवन कुनिहार ले जाया गया, जहाँ इन युवकों द्वारा व्यवस्था पर एतराज के बाद प्रशासन ने आनन फानन में इनको शिव तांडव गुफा कुनिहार में शिफ्ट कर दिया।
हैरानी की बात यह है कि शिव तांडव गुफा विकास समिति को इनकी क्वारंटाइन की कोई जानकारी नही थी। उन्हें सुबह ही इस बारे में जानकारी मिली कि इन्हें बखालग से यंहा शिफ्ट किया गया है। इस बात से क्षेत्र के लोगो में दहशत का माहौल बन गया व लोग प्रशासन की इस लापरवाही से खासे नाराज हैं। विधित रहे कि शिव तांडव गुफा कुनिहार से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है सावन मास होने के कारण यंहा लोगों का आना जाना लगा रहता है।
क्वारंटाइन लोगों ने प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं उनका कहना है कि हमे रात को प्रशासन ने बखालग से कुनिहार शिफ्ट किया और यंहा छोड़ कर हमारे खाने पीने की कोई व्यवस्था नही की। दोपहर लगभग 12 बजे तक कोई भी व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई।
गुफा समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर ने बताया कि हमे प्रशासन की ओर से यह जानकारी नही थी कि बाहर से आए व्यक्तियों को यंहा क्वारंटाइन किया जाएगा।
थाना कुनिहार के एसएचओ रूपेश कांत ने बताया कि एस डी एम अर्की के कहने पर गुफा में क्वारंटाइन किए लोगो की व्यवस्था का जायजा लेकर प्रशासन द्वारा इनके खाने पीने सहित रहने की उचित व्यवस्था की जा रही है।
