युवा कांग्रेस ने तेल की कीमतों में वृद्धि को लेकर किया प्रदर्शन
बिलासपुर में युवा कांग्रेस ने तेल की कीमतों में वृद्धि को लेकर अजब प्रदर्शन किया। युवाओं ने परिधि गृह से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक गाड़ी को रस्सी से बांधकर खींचा ओर केंद सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले परिधि गृह बिलासपुर में सम्पन हुई, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर ने की। बैठक में संगठन से सम्बंधित गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई।
आशीष ठाकुर ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना में जब केंद्र सरकार को जनता को राहत देनी चाहिए थी पर सरकार इसके विपरीत कार्य कर रही है और आम जनमानस के साथ लूट घसूट की जा रही है। आशीष ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत आज के समय मे लगभग 20 रुपये प्रति लीटर है। कोरोना महामारी के चलते पूरे विश्व मे 1986 के बाद आज के समय मे सबसे ज्यादा कम दाम कच्चे तेल के है पर बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि 20 रुपये प्रति लीटर कच्चा तेल होने के बाबजूद भारतवर्ष में 80 रुपये प्रति लीटर तेल बिक रहा है जिससे आम जनमानस की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है।
आशीष ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार पूरे विश्व मे सबसे ज्यादा टैक्स जो 69% है वह लोगों से ले रही है,आज हालात ऐसे है कि भारत के साथ लगते छोटे छोटे देशों में तेल की कीमतें भारत की अपेक्षा बहुत कम है चाहे बात बांग्लादेश की हो चाहे नेपाल, भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान इन देशों ने भी कोरोना महामारी में अपने नागरिकों के ऊपर आर्थिक बोझ नही डाला है पर भारतवर्ष में तेल की इतनी ज्यादा कीमतें होने की वजह से किसानों और आम जनता का जीना कठिन हो रखा है। धरना प्रदर्शन के बाद आशीष ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त राजेश्वर गोयल से मिला और उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित ओर मांग की गई कि वो स्वयं इस मसले में हस्तक्षेप करें और केंद्र सरकार को आदेश जारी करें कि तेल के ऊपर से टैक्स कम किया और कीमतों को कम किया जाए ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके।
इस मौके पर सेवा दल जिला सचिव विजय वर्धन, लोकसभा युवा कांग्रेस सचिव वीरेंद्र सन्धु, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई मनजीत सिंह ठाकुर, सोशल मीडिया जिला युवा कांग्रेस संयोजक धीरज शर्मा, सोशल मीडिया जिला संयोजक नरेश कुमार, सोशल मीडिया संयोजक अजय कुमार भाटिया, वीरेंद्र, जतिन ठाकुर, अरुण ठाकुर, एलेक्स ठाकुर, शालू, कमल किशोर, संतोष, बगु, रितिक सोनी, सलीम, सिद्धार्थ व अन्य युवा उपस्थित रहे।
