राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, यह करवाएं पंजीकरण
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जुलाई 2020 तक गूगल फॉर्म के द्वारा, जिसका लिंक https://bit.ly/ged-admissions है, के द्वारा अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जनेश कूपर ने बताया कि इसके लिए उन्हें अपने जीमेल अकाउंट से लॉगिन करना पड़ेगा, जिससे कि उनके दवारा अपलोड की जाने वाले प्रमाण पत्रों की प्रति सुरक्षित रहें। गूगल फॉर्म का उपरोक्त लिंक महाविद्यालय के फेसबुक पेज जीडीसी दाड़लाघाट पर भी उपलब्ध है। प्रवेश पंजीकरण का लिंक admissiongdcdarlaghat@gmail.com पर ईमेल भेजकर अथवा 89884-60621 पर व्हाट्सएप या मैसेज करके भी प्राप्त किया जा सकता है। पंजीकरण के पश्चात अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में प्रवेशार्थियों के मोबाईल नंबर पर उन्हें आगामी कार्यवाही के बारे में सूचित किया जाएगा।द्वितीय और तृतीय वर्ष में रोल ऑन प्रवेश के लिए भी विद्यार्थी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। किसी भी अन्य जानकारी अथवा सहायता के लिए 01796-248084 पर संपर्क करें।
