पाइनग्रोव स्कूल में जमा दो का परीक्षा परिणाम रहा सराहनीय
सुबाथू : पाइनग्रोव स्कुल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सी. बी. एस. ई. बारहवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सूबे में स्कुल का नाम रोशन किया है। विज्ञान और कॉमर्स वर्ग के 69 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 49 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कुल का मान सम्मान बढ़ाया। कॉमर्स वर्ग में कबीर सिंह बेदी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं विज्ञान वर्ग में राहुल सोनी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कुल की शोभा बढ़ाई। विज्ञान वर्ग में दूसरे स्थान पर 95.4 प्रतिशत लेकर राशि और अजयपाल सिंह रहे जबकि तीसरे स्थान पर अश्नित कौर ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
इसी प्रकार कॉमर्स वर्ग में द्वितीय स्थान पर 97.2 प्रतिशत अंक लेकर कृष्या गाबा रही, वहीं तृतीय स्थान पर 96.8 प्रतिशत अंक लेकर देवांश महेश्वरी रहे।
यह उपलब्धियां स्कुल के लिए विशेष महत्त्व रखती हैं क्योकि छात्र वर्ष भर अन्य कई गतिविधियों में व्यस्त रहते है। यह परिणाम छात्रों ने न केवल अपनी मेहनत बल्कि अपने गुरुजनो के अथक प्रयास एवं मार्गदर्शन के बलबूते पर प्राप्त किया। इस परीक्षा परिणाम में एक और रोचक तथ्य यह रहा की सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। पाइनग्रोव स्कुल के सभी छात्र 91.95 प्रतिशत कक्षा औसत प्राप्त करने में सफल रहे।
छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्कुल के हेडमास्टर कैप्टन एजे सिंह ने मेधावी छात्रों को बधाई संदेश देते हुए कहा कि वे आगे चलकर भी मेहनत करते हुए नए आयाम स्थापित करें।
