ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसौली ने किया पौधरोपण
मंगलवार को सुबह 11:00 बजे जोड़ जी साहिब के पास कला रोड पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पौधरोपण किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के जंगली पौधे जिनकी तादात डेढ़ सौ के लगभग थी वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परवानों द्वारा रोहित किए गए। वहां पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अधिकतर कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम में रमेश चौहान प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, शिवकुमार अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, ठाकुर दास शर्मा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, राजेश शर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, सतीश वेरी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, रविंद्र गर्ग अध्यक्ष परमाणु कांग्रेस कमेटी, हरीश शर्मा सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, संदीप चौहान सजीव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व मुख्य तौर से विनोद सुल्तानपुरी महासचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं में इस कार्य को करने के लिए भरपूर जोश था और सभी ने पूरे मन के साथ इस कार्य को पूर्ण किया और आगे भी बरसात के मौसम में यह कार्य हर कार्यकर्ता अपने स्तर पर 10-10 पौधे लगाकर अपने आसपास के क्षेत्र को हरित करेगा। वनों को को हरा-भरा रखना हमारा परम कर्तव्य है व पर्यावरण की रक्षा करना भी हमारा परम धर्म है, इस मंत्र को लेकर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने इस कार्य को किया है।
