हर घर को नल तथा हर नल में शुद्ध पेयजल करवाएंगे उपलब्ध : राजेंश्वर गोयल
जिला जल एवं स्वच्छता अभियान के तहत एक बैठक काआयोजन उपायुक्त राजेश्वर गोयल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान गोयल ने बताया कि जल शक्ति विभाग के माध्यम सेचलाए जा रहे जल एवं स्वच्छता अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ कर हर घर को नल तथा हर नल में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में जल जीवन अभियान फेस 3 के अंतर्गत लगभग 79 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत की 6 पेयजल योजनाओं को स्वीकृति हेतु सरकार को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के तहत 14140 आंशिक रूप से छुटे हुए घरों को नल की सुविधा उपलब्ध करवानातथा पेयजल योजनाओं में सुधार करने का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि जल जीवन अभियान फेस 1 के तहत 22733 आंशिक रूप से छुटे हुए घरों को नल सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु लगभग 200 करोड़ 78 लाख रुपये की योजनाएं स्वीकृत हुई है। इसी प्रकार फेस 2 में 9127 घरों को नल सुविधा प्रदान करने के लिए लगभग 18 करोड़ 72 लाख रुपये की योजनाओं को स्वीकृति मिली है जिनका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल एक लाख 2 हजार 572 मकान है जिनमे से आंशिक रूप से छुटे हुए घरों को जल जीवन अभियान के अंतर्गत जून, 2021 तक नल सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों को शुद्ध पेयजल की महत्ता बारे भी विभिन्न प्रचार माध्यमों के द्वारा जागरूक किया जाएगा जिससे की लोग जल जनित रोगों से बच सके।
उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से आहवान किया कि वे जल जीवन अभियान के तहत स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाए ताकि प्रत्येक व्यक्ति को नल द्वारा उसके घर में समुचित मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके तथा लोगों को पेयजल सम्बन्धी किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में जिला कमेटी के सदस्य सचिव अधिशाषी अभियन्ता ई. अरविन्द वर्मा, डी.एफ.ओ. सरोज भाई पटेल, अधिशाषी अभियन्ता झंडुता देव राज चौहान, जिलास्वास्थ्य अधिकारी परविन्द्र सिंह, उप निदेशक उच्च शिक्षा महेन्द्र सिंह, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सुदर्शन कुमार, सहायक अभियन्ता रविन्द्र रणौत तथा कृषि विकास अधिकारी राजीव शर्मा उपस्थित थे।
