शेड्स कॉलेज की साक्षी ने प्रदेश में प्रथम स्थान किया हासिल
( words)
सोलन के कथेड़ बाईपास में शेड्स सीएचएम कॉलेज के 7 विद्यार्थियों ने एपपीयु द्वारा घोषित बीएचएम सेमेस्टर के परिणामों में प्रदेश में 7 सीटों पर कब्जा किया। इस मौके पर कॉलेज में ख़ुशी का माहौल रहा व मिठाईयां बांटी गई। शेड्स कॉलेज की साक्षी ने 532 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, आनंद शर्मा ने 502 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, शिवानी ने 501 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान, अंजली व महिमा ने 451 अंक लेकर चौथा स्थान, राहुल ने 480 अंक लेकर पांचवा स्थान, पवन ने 472 अंक लेकर छठा और प्रियंका ने 471 अंक लेकर सातवां स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज की चेयरपर्सन सुनीता और डायरेक्टर नारायण सिंह ठाकुर ने बच्चों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
