नगर सुधार समिति ने किया शिक्षक राजेश गर्ग को सम्मानित
सामाजिक संस्था नगर सुधार समिति बिलासपुर ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला रौड़ा बिलासपुर में कार्यरत शिक्षक राजेश गर्ग को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया।
समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि राजेश गर्ग शिक्षक होने के साथ-साथ समाजसेवी भी है। वैश्विक महामारी कोविड-19 में इन्होंने समाज और राष्ट्रहित मे अपना बहुमूल्य योगदान दिया। यह एक सराहनीय कार्य है।
इन्होंने जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा बनाए गए क्वारंटीन सेंटंर राजकीय प्राथमिक पाठशाला रौंड़ा में अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बगैर दिन रात अपनी उपस्थिति देकर सेवाएं प्रदान की। इसके साथ ही इन्होंने ने शहर के गरीब साधनहीन तथा झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों तथा लोगों को इस वैश्विक महामारी के प्रति सचेत करने का कार्य किया। इनके द्वारा समाज व राष्ट्र हित में किए गए बहुमूल्य, सराहनीय तथा नेक कार्य के लिए नगर सुधार समिति इनका हार्दिक आभार प्रकट करती है ,तथा आशा करती है कि यह भविष्य में भी समाज और राष्ट्र हित में शिक्षा के साथ-साथ अन्य सामाजिक कार्यो में भी इसी तरह का योगदान देते रहेंगे। इस मौके पर नगर सुधार समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष संजीव ढिल्लो, महासचिव राजेंद्र गौतम, प्रेस सचिव तनुज सोनी, कार्यकारिणी सदस्य नरेश कुमार, को़षाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर तथा समाजसेवी व व्यास रक्तदाता समिति के प्रधान करण चंदेल मौजूद रहे।
