समाजसेवी पुनीत शर्मा ने सफाई कर्मचारियों को भेंट की पीपीई किटें
शहर की साफ सफाई करके स्वच्छ व सुंदर बनाने में जुटे परिषद के सफाई कर्मियों को 25 पीपीई किटें प्रदान कर समाजसेवी पुनीत शर्मा ने उनका हौसला बढ़ाया है। कोरोना की इस लड़ाई में वॉरियर्ज की भूमिका निभाने वाले परिषद के अधीन आने वाले सफाई कर्मचारियों के लिए बी.बी.एन. स्कूल के डायरेक्टर व समाजसेवी पुनीत शर्मा ने यह किट मुहैया करवाई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ सभी विभाग पूरी मुस्तैदी व तन्मयता से जुटे हुए है, जिनमें प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर परिषद सहित सफाई कर्मचारी सहित अन्य सभी विभाग इस जंग में लड़ाई लड़ रहे है, ताकि समाज के लोगों की मदद की जा सके और कोरोना जैसी लड़ाई से लड़ा जा सके। ऐसे में शहर की हर गली कूचे को साफ करने व लोगों के घरों से कूड़ा कचरा एकत्रित करने में अपनी सेवाएं देने जुटे हुए लोगों की हौसला अफजाई करने के लिए यह पी.पी.ई. किट प्रदान की है। समाजसेवा का यह काम भविष्य में भी यथासंभव जारी रहेगा।
नप अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने कहा कि सफाई कर्मचारी पूरी तरह से लोगों की सेवा में जुटे हुए है और पीपीई किटें मिलने से निश्चित तौर पर सफाई कर्मियों का मनोबल ऊंचा होगा।
