त्युंन सरयून धार के लोगों के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही प्रदेश सरकार : आशीष ठाकुर
प्रदेश सरकार त्युंन सरयून धार के लोगों के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है ओर वोट बैंक के नाम पर छलावा कर रही है। यह बात प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर ने बिलासपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि 1988 से लेकर अब तक धार के लोग अपनी मुख्य समस्या उपतहसील के लिए मांग करते आए है पर किसी ने उनकी सुनवाई नही है कई बार समाचार पत्रों के माध्यम से हर एक पंचायत के प्रधान से प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री कार्यालय भेजे जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व में धार की हर पंचायत में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था, जिसकी प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई थी।
आशीष ठाकुर ने बताया त्युंन सरयून धार के तहत 9 पंचायते आती है जंहा की जनसंख्या लगभग 35000 है और इस क्षेत्र में 5 पटवार वृत आते है, सरकार द्वारा तय किए गए सभी मापदंडों को यह क्षेत्र पूरा करता है। आशीष ठाकुर ने कहा कि लोगो को आज भी तहसील के कार्य करवाने के लिए घुमारवीं जाना पड़ता है। घुमारवीं इस क्षेत्र से 30 से 35 किलोमीटर दूर पड़ती है, जिससे समय और पैसे दोनो की बर्बादी होती है।
युवा नेता ने बताया कि धार के लोग मुख्यतः कृषि पर निर्भर है, पिछले लगभग चार महीने पहले धार का एक प्रतिनिधिमंडल उनकी अगुवाई में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिला था। उस समय जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व सदर विधायक सुभाष ठाकुर भी वहां मौजूद थे, उस वक्त धार के लोगो ने अपनी उपतहसील की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी और मुख्यमंत्री ने लोगो को आस्वस्त किया था कि जनगणना खत्म होने के बाद यानी कि मार्च 2021 के बाद ही वो प्रदेश में नई तहसील, उपतहसील व नए पटवार वृत खोलेंगे पर उनकी समझ से परे है कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने नावर क्षेत्र जिसके अधीन 8 पंचायते आती है, वहाँ पर तहसील खोल दी। आशीष ठाकुर ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि वो ऐसी दोहरी नीति क्यों अपना रहे हैं।
इससे पहले युवा कांग्रेस बिलासपुर की बैठक परिधि गृह बिलासपुर में सम्पन हुई। बैठक के तुरंत पश्चात परिधि गृह बिलासपुर से जिलाधीश कार्यालय बिलासपुर तक युवाओं द्वारा रैली निकाली गई, रैली में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर रोष निकाला गया, ओर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर युवाओं को सम्बोधित करते हुए युवा नेता आशीष ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। धरने के बाद युवा नेता की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल एसी टू डीसी सिद्धार्थ आचार्य से मिला और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया और ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि धार में हरलोग केंद्र बिंदु पड़ता है और जल्द से जल्द हरलोग को उपतहसील का दर्जा दिया जाए, अन्यथा धार की जनता के साथ मिलकर एक उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा और आंदोलन की पूरी ज़िम्मेदारी प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन की होगी।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई अंकुश ठाकुर, लोकसभा महासचिव युवा कांग्रेस राहुल ठाकुर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी युवा कांग्रेस नरेश कुमार, जिला महासचिव एनएसयूआई अक्षय ठाकुर, जिला सचिव कमल किशोर, पूर्व अध्यक्ष बंटी, विक्की ठाकुर, तन्नू, सुनील ठाकुर, सर्वेश उपमन्यु, संतोष, आशीष चन्देल, रोहित चन्देल, मनीष, राजवीर, अनिता ठाकुर, काजल, शिवानी, शिवम के साथ 100 से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया।
