शिक्षक महासंघ जिला सोलन ने गुरु वंदन कार्यक्रम किया आयोजित
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ जिला सोलन इकाई की ऑनलाइन बैठक गुरु पूर्णिमा उपलक्ष पर गुरु वंदन कार्यक्रम पर आयोजित की गई।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत महामंत्री हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ विनोद सूद इस ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग मीटिंग में उपस्थित रहे।
विनोद सूद ने अपने संबोधन में गुरु की महिमा, गुरु का राष्ट्र के प्रति समर्पित भावना से कार्य करें व अपना शाश्वत जीवन मूल्य बच्चों में समर्पित करें से अपने विचारों से अवगत करवाया। प्रांत महामंत्री विनोद सूद ने गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष पर गुरु वंदन कार्यक्रम में महा ऋषि वेदव्यास पर अपने विचार व्यक्त किए। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र कपिला ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। वहीं गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष पर गुरु वंदन कार्यक्रम मे उपस्थित सभी हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के समस्त पदाधिकारियों और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम में संगठन मंत्री अमर देव शर्मा,जिला मंत्री गगन चतुर्वेदी, महिला उपाध्यक्ष ज्योति महाजन, प्रवक्ता संवर्ग की उपाध्यक्ष सुमन बट्टू, अतिरिक्त जिला मंत्री प्रदीप चंदेल, एसडीटीओ के प्रधान रत्न मिश्रा, खण्ड कार्यवाह अर्की अशोक,मंडल धुन्दन कार्यवाह अमर चंद शर्मा, राज्य कार्यकारणी सदस्य भीम सिंह, बद्दी मंडल के अध्यक्ष पवन शर्मा, नालागढ़ खण्ड के अध्यक्ष दीपक शर्मा, खण्ड बौद्धिक प्रमुख प्रकाश बट्टू, सोलन खण्ड से मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष केएल शर्मा, जागृति, संतोष, बरेली से संजीव सक्सेना सहित विभिन्न खंडों के अध्यक्ष, खंड मंत्री व अन्य पदाधिकारी इस वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग में शामिल हुए।
