नालागढ़ नप को सोमवार को मिलेगा उपाध्यक्ष
नालागढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव शनिवार को स्थगित करने पड़े। कोरम पूरा न होने के कारण एसडीम नालागढ़ ने सोमवार का समय निर्धारित किया है। उस दिन भी यदि कोरम पूरा न हुआ तो जो पार्षद मौजूद होंगे उन्हीं में से उपाध्यक्ष चुन लिया जाएगा।
शनिवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित नगर परिषद उपाध्यक्ष के चुनाव में केवल 5 पार्षद ही मौजूद रहे इस दौरान कोरम पूरा करने के लिए 7 पार्षदों की जरूरत थी, लेकिन चार पार्षद अनुपस्थित रहे। पार्षदों में नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, मनोज वर्मा, अलका वर्मा, नीलम खुल्लर और पवन कुमार पम्मा उपस्थित रहे। एसडीम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया की कोरम पूरा न होने के कारण नगर परिषद उपाध्यक्ष के चुनाव स्थगित करने पड़े। अब सोमवार 11:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा भी मौजूद रहे।
