सभी रूटों पर चलने वाली बसों की चलने से पहले की जाए सर्विस : नगर सुधार समिति
नगर सुधार समिति बिलासपुर ने बन्दला, सिहड़ा की तरफ जाने वाली बसों की निरन्तर सर्विस न होने के कारण जन-जीवन को होने वाले खतरे के लिए चिन्ता व्यक्त की है तथा एच.आर.टी.सी. प्रबन्धन को इसका जिम्मेदार ठहराया है।
समिति के प्रधन दिनेश कुमार व प्रेस सचिव तनुज सोनी ने संयुक्त जारी ब्यान में कहा है कि पिछले वर्षाें कुनाला-दनोह में हुए बस हादसे से एच.आर.टी.सी. प्रबन्धन ने सबक नहीं सीखा है। इसी कारण इस रोड़ पर बिना सर्विस के गाड़ियों को सवारियों लाने ले जाने का जोखिमपूर्ण कार्य कर रहा है।
उन्होंने एच.आर.टी.सी. प्रबन्धन को कहा है कि तुरन्त इन बसों को इन रूटों पर या कहीं भी जाने से पूर्व सर्विस न की गई या अच्छी तरह चैक नहीं किया गया तो संस्था आन्दोलन का रास्ता अपनाएगी जिसकी सारी जिम्मेवारी एच.आर.टी.सी. प्रबन्धक की होगी।
उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के कारण एच.आर.टी.सी. ड्राईवरों/ कर्मचारियों तथा आम जनता की जान को दाव पर नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने सदर विधायक से भी मांग की है कि शीघ्र एच.आर.टी.सी. प्रबंधन बिलासपुर को यह निर्देश जारी करें कि सभी रूटों पर चलने वाली बसों की चलने से पहले सर्विस की जाए।
