दाड़लाघाट की सभी सोसायटी में अनियमितताओं की हुई उचित छानबीन : वेद प्रकाश शुक्ला
दी अम्बुजा दाड़ला कशलोग मांगू परिवहन सहकारी सभा दाड़लाघाट के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा सभा सोसायटी में गलत करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से जांच करवाने के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व विभाग का धन्यवाद किया है। वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि जयराम सरकार ने गलत करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, फिर चाहे वो लोग पार्टी से सम्बंधित क्यों न हो।
उन्होंने कहा कि इस सोसायटी का जो प्रधान है वो भी भाजपा समर्थित है लेकिन जय राम सरकार ने शिकायत को देखते हुए भाजपा समर्थित प्रधान का पदमुक्त होने से क्षेत्र में जयराम सरकार की प्रसंशा की जा रही है। वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा है कि सभा सोसायटी में हो रही अनिमितताओं के बाद सही ढंग से जांच व छानबीन हुई है इसको लेकर एडीकेएम सोसायटी सहित दाड़लाघाट में कार्य कर रही अन्य सभाओं के ट्रक ऑपरेटरों में भी खुशी की लहर है।
